हैलो दोस्तों एक बार फिर से स्वागत है
आपका एक नई ज्ञानवर्धक पोस्ट में, दोस्तों जैसे की
आपको पता ही की हम आपको यहाँ MS Word और कम्प्यूटर से जुड़ी जानकारी देते हैं
तो इसी पहल पर हम आपको आज पेज लेआउट की पुरी जानकारी और उपयोग (Page Layout
Tab in MS Excel in Hindi) के बारें में विस्तार से जानकारी देंगे।
तो आइये बिना समय बर्बाद करें MS Excel में Page Layout
Tab के बारें
में जानते हैं।
एमएस एक्सेल में पेज लेआउट टैब क्या है (What is
Page Layout Tab in MS Excel in Hindi)
MS Excel में Page Layout
Tab का
इस्तेमाल पेज में बदलाव लाने के लिए किया जाता है इसके द्वारा आप पेज के Background,
आकार और उसके कलर
में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
MS Excel के Page Layout Tab में पेज को व्यस्थित करने के विकल्प में, Theme, Paragraph, Page Setup & Spacing जैसे
सभी विकल्प मौजूद होते हैं।
आप जिस पेज पर काम कर रहे हैं उसका कलर कैसा होगा, उसकी आकृति एंव रूप कैसा होगा उस पेज के अंदर कितनी और कहाँ खाली जगह होगी ये सब आप Page Layout Tab के द्वारा सेट कर सकते हैं।
अगर आप Page Layout Tab को एक्टिव करना
चहाते हैं को कीवोर्ड में Alt+P दवा ऐसा कर सकते हैं या सीधे माउस के द्वारा आप
इसको चला सकते हैं।
Page Layout
Tab कई
समूहों में बटा होता है ओर प्रत्येक समूह के अपने अलग कार्य होते हैं। इन कार्यों
को Commands
के द्वारा पूरा
किया जाता है जिन्हे आप माऊस के द्वारा चला सकते हैं।
तो दोस्तों आने वालो भागों में हम आपको
बताएगे की Page Layout Tab में कितने समूह (Groups) होते हैं और उनका
क्या कार्य होता है।
एमएस एक्सेल में पेज लेआउट टैब के समूह और उनके कार्य
मुख्यतौर पर Page Layout
Tab में
Total
5 groups होते हैं जिनके नाम क्रमश: Scale to Fit, Sheet Options Arrange,
Themes और Page Setup हैं।
अब आपको Page Layout Tab के नाम पता चल ही
गए होंगे आइये अब इनके कार्यों के बारें में भी विस्तार पूर्वक जानते हैं।
1. Page Layout Tab में Themes के कार्य
1. थीम (Themes): –
आज जिस Workbook पर काम कर रहे हैं
अगर उसकी थीम को बदलना चहाते हैं तो आपको इस ऑप्शन का Use करना होगा। थीम में
बदलाव करने के बाद आपकी Workbook शीट का प्रकार, रंग, रूप के साथ ही उसका पूरा लूक बदल जाएगा।
2. कलर्स (Colors): –
यदि आप अपनी
वर्तमान थीम के कलर से ना खुश हैं और उसको बदलना चहाते हैं तो इस बटन को दवा कर
उसके रंग में बदलाव कर सकते हैं। बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अलग – अलग
रंगो की लिस्ट आ जाएगी आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी रंग को चुन सकते हैं।
3. फॉन्ट्स (Fonts): –
इस बटन का उपयोग कर
के आप Fonts
के प्रकार को बदल
सकते हैं। बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने अलग अलग प्रकार के Fonts
Size की
एक लिस्ट आ जाएगी आपको जो पसंद हो उसको सिलेक्ट कर सकते हैं। यदि आपको थीम के लिए
फॉन्ट्स बदलना है तो फॉन्ट्स कस्टमाइज फॉन्ट Link पर क्लिक करिये।
4. इफेक्ट्स (Effects):
– आपने
जिस थीम को सिलेक्ट करा है अगर उसमें किसी प्रकार के Effects को जोड़ना चहाते
हैं तो इस ऑप्शन के द्वारा ऐसा कर सकते हैं। इफेक्ट्स (Effects) पर क्लिक करने के
बाद आपके सामने अलग – अलग प्रकार के Effects की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी आप इच्छा
अनुसार किसी भी इफेक्ट का सिलेक्शन कर सकते हैं।
2. Page Layout Tab में पेज सेटअप समूह के कार्य
1. मार्जिन (Margins): – Worksheet के पेज की मार्जिन
में बदलाव लाने के लिए इस विकल्प का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप अपनी जरूरत और
इच्छा के अनुसार मार्जिन को सेट करना चहाते हैं तो आपको कस्टम मार्जिन लिंक पर
क्लिक करना होगा वहाँ आप अपने अनुसार बडी आसानी से मार्जिन को सेट कर पाएगे।
2. ओरिएंटेशन (Orientation):
– यदि
आपको अपनी वर्क शीट के लिए पेज के Orientation में किसी तरह का बदलाव लाना है तो इस बटन
का इस्तेमाल करिये।
3. साइज (Size): – इस वाले Option के द्वारा आप
प्रिंट होने वाले पेपर के साइज को सेट कर सकते हैं। अगर आपको किसी खास पेज के आकार
को सेट करना है तो More paper size के ऑप्शन पर Click करिये। इसके बाद
आपको paper
size सेट
करने के लिए अलग – अलग Options show होंगे।
4. प्रिंट एरिया (Print
area): – Print area बटन के जरिये हम किसी खास पेज के एरिये को Print कर सकते हैं। इसके
लिए आपको उस एरिये के सेल्स को सिलेक्ट करना पडेगा।
5. ब्रेक्स (Breaks): –
इस वाले बटन का
उपयोग हम आप किसी पेज में कोई खास भाग के बाद दूसरे पेज में जाने के लिए करते हैं।
6. बैकग्राउंड (Background):
– कुछ
लोगो को अपनी वर्कशीट के Background में ईमेज लगाना पसंद होता है। अगर आप भी ऐसे लोगो
में शामिल हैं तो बैकग्राउंड बटन का Use कर के अपनी वर्कशीट के Background
में पिक्चर को Insert कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको बैकग्राउंड (Background)
बटन पर क्लिक करना
होगा। Click
करने के तुरंत बाद Insert
picture डॉयलॉग बॉक्स प्रदर्शित होगा। इस बॉक्स का Use पिक्चर की लोकेशन
को पता करने के लिए किया जाता है। पिक्चर को डालते समय हम उसका टाइल भी करते हैं
इसका सीधा सा मतलब है की आपकी Workbook में कई बार पिक्चर Show होगी।
7. प्रिंट टाइटल (Print
title): – In case अगर आपने वर्कशीट को प्रिंट कर लिया है और अब केवल उसकी कॉलम और रो की
हैडिंग को ही प्रिंट करना चहाते है तो प्रिंट टाइटल नाम के ऑप्शन का Use कर के ऐसा भी कर
सकते हैं।
अगर आपके द्वारा प्रिंट की गई वर्कशीट एक
पेज से ज्यादा है तो इस मामले में हर पेज पर कॉलम और रो की हैडिंग Show होंगी।
3. Page Layout Tab में स्केल-टू-फिट Group के कार्य
1. विड्थ (Width): –
इस बटन के द्वारा
हम वर्कशीट पर पेज की चौड़ाई के अनुसार उसको फिट कर सकते हैं।
2. हाइट (Height): –
जैसा की आपको नाम
से ही समझ आ गया होगा की Height नाम के बटन का इस्तेमाल हम वर्कशीट प्रिंट करते
समय Height
को सेट करने के लिए
करते हैं।
3. स्केल (Scale): –
अगर आपने वर्कशीट
की हाइट और विड्थ को ऑटोमेटिक मोड पर सेट कर दिया है और अब आप केवल प्रिंट होने
वाले Workbook
को किसी खास
पर्सेनटेज के स्केल पर सेट करना चहाते हैं तो इस वाले ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते
हैं लेकिन ध्यान रहे ऐसा आप तभी कर पाएगे जब आपने पहले से ही वर्कशीट की हाइट और
विड्थ को ऑटोमेटिक मोड पर सेट कर दिया हो।
4. Page Layout Tab में शीट ऑप्शन ग्रुप के कार्य
1. ग्रिडलाइंस व्यू (Gridlines
View): – जब आप इस बटन पर क्लिक करेंगे तब आपके सामने बॉक्स में एक चेक मार्क
देखेगा जोकि Indicate करता है की Gridlines वर्कशीट की विडों में दिखाई दें।
2. ग्रिडलाइंस प्रिंट (Gridlines
Print): – इस वाले Box में चेक मार्क दिखने का मतलब है की वर्कशीट में
दिखने वाली Gridlines तब ही प्रिंट होगी जब डॉक्यूमेंट को प्रिंटर पर
भेजा जाएगा।
3. हैडिंग व्यू (Headings
view): – Worksheet में Headings (रो और कॉलम) देखने के लिए हम इस बटन पर क्लिक करते
हैं। Row headings को संख्याओं में Worksheet
window के बाई और Show करा जाता है जबकि
कॉलम हैडिंग को विडों के टॉप पर Letters में दिखाया जाता है।
4. हैडिंग प्रिंट (Heading
print): – अगर आपकी Worksheet पुरी तरह से प्रिंट हो चुकी है और अब आपको सिर्फ Heading प्रिंट करनी है तो
इस के लिए Box में चेक मार्क पर Click करना होगा इसके बाद आपकी Heading भी प्रिंट हो जाएगी।
5. Page Layout Tab में अरेंज ग्रुप के कार्य
1. ब्रिंग फॉरवर्ड (Bring
forward): – इस Option का उपयोग हम वर्कशीट में Clip art
image, Picture और Word art को डालते समय करते हैं इसके अंदर आपको दो विकल्प
मिलेगे Bring
forward तथा Bring to front
2. सैंड बैकवर्ड (Send Backward):
– अगर
आपने किसी इमेज को सिलेक्ट किया है और आप उसे दूसरी Images के पीछे करना चहाते
हैं तो इस विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. सिलेक्शन पैनल (Selection
panel): – इस Option का इस्तेमाल Selection Panel Show कराने के लिए किया
जाता है जहाँ आप चीजों को एक्सेस ओर रीअरेंज कर सकते हैं।
4. अलाइन (Align): –
ईमेजेस को दाएं, बाएं ऊपर और नीचे
करने के लिए इस बटन को दवाया जाता है।
5. ग्रुप (Group): –
इस विकल्प का
इस्तेमाल कई वस्तुओं को एक ही Group में लाने के लिए किया जाता है ताकि आप उन सभी पर
कोई Action
आसानी से Apply कर सकें।
6. रोटेट (Rotate): –
यदि आपको किसी
वस्तु के ओरिएंटेशन को घुमाने या फ्लिप करने की अवाश्यकता पड़ गई है तो आप इस बटन
का उपयोग कर के ऐसा कर सकते हैं।
दोस्तों आशा करते है की आपको MS Excel में Page Layout
Tab के बारें
में समस्त जानकारी प्राप्त हो गयी होगी और हमें उम्मीद है की आपको इस लेख को पढ़ने
के बाद कही भी भटकने की जरूरत नही पढ़ेगी फिर भी आप अपने सवाल हमें कमेंट के
माध्यम से पूछ सकते है। हम आपकी सहायता जरुर करेंगे।
इन्हें भी पड़े (You Also Read): –
- MS Excel में Home Tab, Insert Tab, Page Layout Tab की पूरी जानकारी, हिंदी में।
- MS Word में Home Tab, Insert Tab, Page Layout Tab की पूरी जानकारी, हिंदी में।
- MS Power Point में Home Tab, Insert Tab की पूरी जानकारी, हिंदी में।
- MS Excel और MS Word में Macro Recording कैसे करते है।
Tag: – ms excel page layout tab in hindi, ms excel page setup, ms excel page layout menu, ms excel page setup in hindi, page setup in excel, page setup in excel for printing, excel page layout tab, page setup in excel
एक टिप्पणी भेजें
“PLEASE DO NOT ENTER ANY SPAM LINK IN THE COMMENT BOX.”